पुरुष एकल वर्ग में उप-विजेता बने
धार :- “प्रतिभाए सुविधाओं की मोहताज नहीं होती” एक ऐसी ही प्रतिभा है गरीब परिवार के राहुल सिंह विमल पैरा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जिन्होने विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक असुविधाओं के बावजूद अपनी कडी मेहनत और लगन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है ।
मिस्त्र (इजिप्ट ) के काहिरा में 22 जनवरी से 28 जनवरी 2024 तक खेली गई ” इजिप्ट पैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन स्पर्धा” में ओलम्पस बैडमिंटन अकादमी इन्दौर (म.प्र.) के प्रतिभावान पेरा बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सिंह विमल ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग(एस यु-5)में पहली बार “रजत पदक” इसके अलावा स्पर्धा के मिक्स डबल्स एवं पुरुष युगल वर्ग में भी “कांस्य पदक” जीतकर अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।
ज्ञात रहे राहुल पिछले वर्ष भी युगांडा पेरा इंटरनेशनल बैडमिंटन स्पर्धा में पुरुष युगल वर्ग में” कांस्य पदक” जीत चुके हैं।उक्त जानकारी देते हुए सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया भिण्ड निवासी राहुल ने एस यु-5 पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में बुराक मेय (तुर्की) से राहुल 14-21,21-19,21-18 से पराजित हुए।
मिक्स डबल्स के सेमीफाइनल में चिगोझी नान्नहा एवं मरियम इनिओल (नाईजीरिया) की जोड़ी ने राहुल एवं एद्रिअने आविल (ब्राजील) की जोड़ी को 21-15,21-15 से पराजित किया। पुरुष युगल के सेमीफाइनल में बुराक मेय एवं फाउट सोरुकलु (तिर्की) की जोड़ी ने राहुल सिंह विमल एवं झलकेश कुमार (भारत) की जोड़ी को 21-16,21-15 से पराजित किया।
राहुल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ओलम्पस अकादमी के संस्थापक सुधांशु शर्मा जी तथा सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक को देते हुए कहा कि इनके सकारात्मक सहयोग से ही मेने यह सफलता अर्जित की है।
राहुल वर्तमान में ओलम्पस बैडमिंटन अकादमी इन्दौर में अपने प्रशिक्षक सुधीर वर्मा के मागदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेल के स्तर को निखार कर लगातार अंतराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर सुधांशु शर्मा जी ने राहुल को बधाई कर इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु शुभकामना प्रेषित की है।


