भोपाल। आज प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रोसफिट भोपाल को टीम 78 रन बनाकर आलआउट हो गयी भुवन शुक्ला के 38 रन के अलावा सिर्फ अभिमन्यु चोपड़ा ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। रेलवे मास्टर्स की तरफ से पूर्व रणजी और सेंट्रल जोन खिलाड़ी संजय पांडे ने 16 रन देकर 4 विकेट और इदरीस ने 3 और जे पी यादव ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे मास्टर्स की तरफ से के जी शर्मा ने 20 रन और इदरीस के 18 रन और संजय पांडे के नाबाद 14 रनों की बदौलत विजयी लक्ष्य 6 विकेट से आसानी से प्राप्त कर लिया संजय पांडे को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ द चुना गया आज पुरूस्कार वितरण मुख्य अथिति लोकप्रिय सांसद श्री आलोक संजर और आयोजन समिति के चैयरमेन अनंत संजर की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जे पी यादव को समिति की तरफ से प्राइड ऑफ़ भोपाल के खिताब से नवाजा गया और मुख्य अथिति श्री आलोक संजर को समित्ती की तरफ से शान ए भोपाल से सम्मानित किया गया । इन्हें पुरुस्कृत किया गया।
बेस्ट बैट्समेन जी सतीश कुमार क्रोसफिट भौपाल
बेस्ट बौलर सरगम विश्वकर्मा रेलवे मास्टर्स
बेस्ट विकेट कीपर जावेद अख्तर रेलवे मास्टर्स
बेस्ट फील्डर महेंद्र शर्मा नसरुल्लागंज
अनुशासित टीम कनारा क्लब विदिशा
मेन ऑफ़ द टूर्नामेंट जे पी यादव
इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव योगेंद्र व्यास ,मार्गदर्शक श्री शैलेश शुक्ल , mpca के प्रतिनिधि महावीर आर्य अध्यक्ष श्री अमिताभ वर्मा अजय भगत के अलावा मनीष शुक्ल मुजिबुद्दीन बृजेश तोमर , अतुल वर्मा के अलावा कई अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।

