37.2 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

संस्कार सिंह की शानदार बल्लेबाजी और उत्तम अहिरवार की घातक गेंदबाजी ने दिलाई जीत

अंडर-22 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट: रेलवे यूथ अकादमी 129 रन से विजेता

NST News, Bhopal. भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित U-22 इंटर क्लब/अकादमी बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में बाबे अली मैदान पर खेले गए मुकाबले में रेलवे यूथ अकादमी ने रेल्वे गर्वित अकादमी को 129 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रेलवे यूथ अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 244 रन बनाए। टीम की ओर से संस्कार सिंह ने 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अनुराग यादव ने 47 रन का योगदान दिया।रेलवे गर्वित अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अनुज राय ने 3 विकेट, जबकि विवेक और साहिल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे गर्वित अकादमी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 25.4 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। टीम के लिए केवल सम्यक जैन ही संघर्ष करते नजर आए, जिन्होंने 75 रन की शानदार पारी खेली। रेलवे यूथ अकादमी की ओर से उत्तम अहिरवार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि दिव्यांश ने 2 विकेट चटकाए। रेलवे यूथ अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 129 रन से अपने नाम किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles