गॉल टेस्ट में बारिश डाल सकती है खलल, यहां देखें पांचों दिन की वेदर रिपोर्ट

0

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया काफी लंबे समय के बाद श्रीलंका में कोई टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची है, जिसमें अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार यहां टेस्ट मैच खेलेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज आसान नहीं रहने वाली है तो वहीं मौसम भी एक बड़ी चुनौती बनने वाला है। गॉल टेस्ट मैच के पांचों दिन काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसके चलते इसका असर मुकाबले पर भी देखने को मिलेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में पांचों दिन के मौसम के हाल को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 15 अगस्त को जहां 90 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई है तो वहीं 16 अगस्त के दिन 74 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में दोनों दिन के खेल में बारिश के चलते काफी खलल देखने को मिल सकता है। पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो 81 फीसदी अभी बारिश की संभावना है तो वहीं चौथे दिन यह जरूर थोड़ा कम हुई जिसमें 56 फीसदी तक बारिश की संभावना है। इस मुकाबले के आखिरी दिन यानी 19 अगस्त के मौसम को लेकर देखा जाए तो 60 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने का फैसला लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं हो सकता है।

गॉल के मैदान पर खेले गए अभी तक 49 टेस्ट मैचों में यहां की पिच से स्पिन गेंदबाजों का काफी दबदबा देखने को मिला है। वहीं इस बार मौसम को देखते हुए यदि बारिश का इतना खलल पड़ता है तो तेज गेंदबाजों को पिच में मौजूद नमी का फायदा मिल सकता है और वह स्पिनर्स के मुकाबले अधिक प्रभावशाली हो सकते हैं। ऐसे में मौसम और पिच के अनुसार दोनों टीमों के लिए प्लेइंग 11 का फैसला लेना आसान काम नहीं रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here