T20 World Cup 2024 के फाइनल और रिजर्व डे पर भी बारिश का साया

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर है। 27 जून (गुरुवार) को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर इतिहास रचा। अब दूसरे फाइनलिस्ट का चयन भारत-इंग्लैंड के बीच गुयाना में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल से होगा। इस मैच पर बारिश का साया है और रिजर्व डे नहीं है। इस मैच के धुलने की पूरी संभावना है। हालांकि, मैच धुलने पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन टेंशन यहीं खत्म नहीं होती।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल पर भी बारिश का साया है। यह मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा और यहां अगले 3-4 दिन बारिश का अनुमान है। फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है, लेकिन उस दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस मैच के वेन्यू बदलने की मांग कर रहे हैं।

बारबाडोस में 28 जून को 75 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है। 2.5 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। 2.5 घंटे बारिश की संभावना है। बारबाडोस में 29 जून को 99 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। 4.2 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। 2.5 घंटे बारिश की संभावना है। 30 जून को 87 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है। 2.9 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। 2 घंटे बारिश की संभावना है।

बारबाडोस में लगातार बारिश होती रही और रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। आईसीसी के प्लेइंग कंडिशन से अनुसार वेन्यू बदलने का प्रावधान नहीं है। मैच का नतीजा निलकने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 10-10 ओवर का मैच होना जरूरी है। ध्यान रहे रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां पहले दिन मैच रुका होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here