24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

संजू सैमसन के बदले राजस्थान की सीएसके से खिलाड़ियों की डिमांड, धोनी की टीम का चौंकाने वाला जवाब

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की मिनी-नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के टीम से बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं, और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस संभावित ट्रेड को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके से संपर्क किया था। हालांकि, एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों में से किसी एक को भी संजू सैमसन के बदले देने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया।

कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से औपचारिक रूप से उन्हें रिलीज करने या ट्रेड करने की मांग की है, क्योंकि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच रिश्तों में खटास बढ़ गई है। इसके बाद टीम के मालिक मनोज बडाले ने खुद पहल करते हुए सभी नौ अन्य आईपीएल टीमों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और बातचीत की अगुवाई की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनोज बडाले ने सैमसन के बदले कुछ खास खिलाड़ियों के नाम भी सुझाए थे और यह डील लगभग तय होने के करीब पहुंच चुकी है।

संजू सैमसन के ट्रेड के लिए राजस्थान ने किया था सीएसके से संपर्क

चेन्नई सुपर किंग्स भी उन टीमों में शामिल थी, जिनसे राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर संपर्क किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बडाले ने सीएसके से ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे में से किसी एक को संजू के बदले देने की मांग रखी थी। हालांकि, पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी सीएसके ने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया। सीएसके के इस रुख के बाद सैमसन का इस फ्रेंचाइजी में जाना अब लगभग असंभव नजर आ रहा है। हालांकि, यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है—संजू तभी सीएसके में शामिल हो सकते हैं, जब टीम कोई नया प्रस्ताव लेकर आए या फिर नीलामी में उन्हें खरीद ले।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैमसन का नाम नीलामी में शामिल होने की संभावना कम है, क्योंकि कई फ्रैंचाइजी पहले ही उन्हें सीधे साइन करने में रुचि दिखा चुकी हैं। तकनीकी रूप से वह अभी भी राजस्थान में बने रह सकते हैं क्योंकि खिलाड़ियों के पास ऐसी परिस्थितियों में सीमित विकल्प होते हैं, लेकिन कथित तौर पर दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर तनाव बढ़ गया है, जिसमें जोस बटलर को रिलीज करने का फैसला भी शामिल है। अब संजू अगले सीजन में किस टीम के लिए खेलेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles