नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था, लेकिन इसके बाद यह टीम दोबारा खिताब नहीं जीत सकी। अब एक बार फिर राजस्थान की नजरें आईपीएल 2026 पर टिकी होंगी, जहां यह टीम जीत का सूखा खत्म करने और ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
AI ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
आईपीएल 2026 में राजस्थान की टीम कुछ बदली-बदली की नजर आएगी क्योंकि अब संजू सैमसन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं और कुछ नए खिलाड़ी इस टीम के साथ जुड़े हैं। राजस्थान की टीम के पास अच्छे बल्लेबाज, गेंदबाज साथ ही ऑलराउंडर की कोई कमी नहीं है। इस फ्रेंचाईजी ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को अगले सीजन के लिए सीएसके से ट्रेड भी किया था जिससे टीम और भी मजूबत नजर आ रही है।
अब आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, इसका चयन एआई ने किया है। गूगल जेमिनी और चैट जीपीटी दोनों ने इस टीम की संभावित बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें कुछ खिलाड़ी कॉमन रखे गए हैं। हालांकि, गूगल जेमिनी ने राजस्थान का कप्तान रविंद्र जडेजा को बनाया है। जेमिनी के अनुसार, जडेजा अपने अनुभव और ऑलराउंड क्षमता के चलते इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।
गूगल जेमिनी ने अपनी टीम में दो ऑलराउंडरों के साथ आठवें नंबर तक बल्लेबाज़ी को मजबूत रखा है, जबकि चैट जीपीटी ने सातवें क्रम तक बल्लेबाज़ी रखते हुए टीम में तीन तेज़ गेंदबाज़ों को शामिल किया है। दोनों एआई मॉडल्स ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को चुना है, वहीं रियान पराग, ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर को भी टीम में जगह दी गई है। गेंदबाज़ी विभाग में जेमिनी ने तेज़ गेंदबाज़ के रूप में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को चुना है, जबकि चैट जीपीटी ने अपनी टीम में जोफ्रा आर्चर के साथ तुषार देशपांडे और नांद्रे बर्गर को फास्ट बॉलर के तौर पर शामिल किया है।
गूगल जेमिनी द्वारा चुनी राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डोनोवेन फरेरा, रविंद्र जडेजा (कप्तान), सैम करन, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा।
चैट जीपीटी द्वारा चुनी राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्वोई, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर।


