नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण की विजेता टीम है। हालांकि, इसके बाद वह फिर कभी चैंपियन नहीं बन पाई। आईपीएल (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन क्वालिफायर 2 में उसे गुजरात टाइटंस के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले फ्रेंचाइजी ने दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपने साथ जोड़ लिया। मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में आए। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
मोहम्मद शमी अब 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। इसके अलावा अपनी सटीकता और नियंत्रण के लिए जाने जाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। एम सिद्धार्थ को उनकी मौजूदा फीस यानी 75 लाख रुपये ही मिलेंगे। वहीं, ऑलराउंडर सैम करन को आरआर (RR) से एलएसजी(LSG) में भेजा गया है। वह अपनी मौजूदा 2.4 करोड़ रुपये की फीस पर ही लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे।
रिटेन किये गए खिलाड़ी
शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, अमन राव, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, यश पुंजा, विग्नेश पुतुर, दासुन शनाका, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, इमानजोत सिंह चहल, रियान पराग, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा।
रिलीज किये गए खिलाड़ी
सैम करन
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, अमन राव, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, यश पुंजा, विग्नेश पुतुर, दासुन शनाका, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, इमानजोत सिंह चहल, मोहम्मद शमी, रियान पराग, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, एम सिद्धार्थ, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा।


