भोपाल | राजेंद्र सिंह ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक का प्रभार संभाल लिया है। वे दूसरी बार साई भोपाल के रीजनल डायरेक्टर बने हैं। इससे पहले उन्हें खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के आयोजन की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने साई मुख्यालय में डायरेक्टर (टीम्स) के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

