24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

U-22 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में राजगढ़ और रेलवे गर्वित अकादमी की जीत

अभिराज भदौरिया के नाबाद 79 और मन प्रताप सिंह की दमदार बल्लेबाजी से टीमों ने मारी बाजी
एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित U-22 इंटर क्लब/अकादमी बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच से भरे रहे। रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी और राजगढ़ डिस्ट्रिक्ट की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहला मैच बाबे अली मैदान पर कैप क्रिकेट अकादमी और रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रेलवे गर्वित अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कैप अकादमी की टीम 45.1 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद शाहिद ने 56 और वेद वर्मा ने 45 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। रेलवे गर्वित की ओर से अनुज ने 3 विकेट, जबकि आयुष और जसमीत सिंह ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में रेलवे गर्वित अकादमी ने 42.3 ओवरों में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। टीम के लिए अभिराज भदौरिया ने नाबाद 79 रन और साहिल सक्सेना ने 24 रन बनाए। कैप अकादमी से लक्ष्य शर्मा ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला फेथ मैदान पर राजगढ़ डिस्ट्रिक्ट और सीहोर डिस्ट्रिक्ट के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीहोर की टीम 39.1 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। सीहोर से आयुष प्रजापति ने 24 और आदिल खान ने 22 रन बनाए। राजगढ़ की ओर से राजेश सोंधिया ने 3 विकेट, जबकि राज, योगेश और शौर्य प्रताप ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजगढ़ डिस्ट्रिक्ट ने 34.3 ओवरों में 7 विकेट पर 119 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। मन प्रताप सिंह ने 44 और किंशुक श्रीवास ने 26 रन बनाए। सीहोर से उज्जवल पालीवाल ने 2 विकेट लिए, जबकि कनक, कृष्णा, दीपेश और सरवेंद्र को 1-1 सफलता मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles