भोपाल: 30 मार्च से 03 अप्रैल 2024 तक iBAS JUDO GRAND PRIX ANTALYA 2024 का अंटालया मारा (तुर्की) में आयोजन किया गया था। ग्रांड प्रिक्स में म.प्र. राज्य जूडो अकादमी के डे-बोर्डिंग के खिलाड़ी कपिल परमार ने 60 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में ब्राजील के डे ऑलिविरा को हरा कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। कपिल परमार वर्तमान में ब्लाइंड जूडो में विष्व के न. 01 खिलाड़ी बन गये है। इन्हें पेरिस पैरालम्पिक के लिए भी पात्रता हासिल है। भारतीय खेल प्राधिकरण की टाॅप्स स्कीम में कपिल को चयनित किया गया है।
ग्रांड प्रिक्स में कपिल परमार ने अपने प्रारंभिक मुकाबलों में कोरिया के किम हियोबिन, वियतनाम के ब्लेको एम और यमन के नाशवान एस. को हराया था।
अकादमी के खिलाड़ी कपिल परमार ने पैरा एशियन गेम्स, चायना में रजत पदक अर्जित किया था। इसके अलावा कपिल वर्ष 2023 के iBSA वल्र्ड गेम्स बर्मिधंम के कांस्य पदक विजेता खिलाडी है। अबतक 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


