23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Ranji Trophy: अर्जुन तेंदुलकर का बल्ला फिर खामोश, मध्य प्रदेश के लिए 328 रन का टारगेट

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भले ही एक ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हों, लेकिन रणजी ट्रॉफी 2025 में उनका बल्ला लगातार शांत नजर आ रहा है। गोवा की टीम इस समय मध्य प्रदेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले राउंड का चौथा मुकाबला खेल रही है। इस मैच की पहली पारी में अर्जुन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में तो वे खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर पवेलियन लौट गए।

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी के इस सीजन में अभी तक 9 विकेट लिए हैं। गोवा की गेंदबाजी इस मुकाबले में जारी है और मध्य प्रदेश के सामने 328 रन का लक्ष्य है। पहली पारी में अर्जुन ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए थे। अब दूसरी पारी में गेंद से वह कितना कमाल करते हैं यह देखने वाली बात होगी। मगर बल्ले से जूनियर तेंदुलकर का फ्लाप शो उनकी टीम गोवा के लिए मुसीबत बन रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन के आंकड़े निराशाजनक

इस सीजन चार पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 49 रन निकले हैं। कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 47 रन की पारी जरूर खेली थी। लेकिन उसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट मिलाकर पिछली 10 पारियों की बात करें तो अर्जुन ने एक अर्धशतक तक नहीं लगाया है।

वहीं फर्स्ट क्लास में उनके नाम 21 मैचों में 581 रन दर्ज हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। शतक अर्जुन ने अपने रणजी डेब्यू में ही लगाया था। उनके नाम 21 मैचों की 34 पारियों में अभी तक 46 विकेट भी दर्ज हैं। लिस्ट ए और टी20 घरेलू क्रिकेट में अर्जुन ने एक भी बार बल्लेबाजी में 50 का आंकड़ा नहीं छुआ है।

मध्य प्रदेश के सामने 328 रनों की चुनौती

इस मुकाबले में गोवा ने मध्य प्रदेश के सामने 328 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए, जिसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 187 रन पर सिमट गई। इसके बाद गोवा ने दूसरी पारी में 230 रन जोड़कर कुल 327 रनों की बढ़त हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपी की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles