Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दोनों पारियों में नहीं चल पाए मुंबई के कई स्टार बल्लेबाज

0

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी सीजन के इस सीजन में मुंबई के कई स्टार बल्लेबाज दोनों पारियों में नहीं चल पाए जिसमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे भी शामिल रहे। जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध पहली और दूसरी पारी में मुंबई के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल फेल रहे तो वहीं टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी खासा निराश किया।

श्रेयस अय्यर भी इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं और इससे ठीक पहले रणजी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दोनों पारियों में रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि श्रेयस ने रणजी के पहले लेग में टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की थी और फिर विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी वो रन बनाने में कामयाब रहे थे। वहीं रणजी के दूसरे लेग के पहले ही मैच में उनका बल्ला खामोश रहा।

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ श्रेयस अय्यर को पहली और दूसरी दोनों ही पारियों में बैटिंग के लिए 5वें नंबर पर भेजा गया था। पहली पारी में श्रेयस ने 7 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से 11 रन की पारी खेली और युद्धवीर सिंह की गेंद पर आउट हो गए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 16 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 17 रन बनाए, लेकिन इस पारी में उन्हें आकिब नबी ने कैच आउट करवा दिया। इन दोनों पारियों को मिलाकर इस मैच में श्रेयस के बल्ले से 28 रन निकले।

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे रणजी के इस सीजन के दूसरे लेग के पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शिवम दुबे फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उनकी कोशिश फिर से टीम में वापसी पर है, लेकिन इसके लिए उनका रन बनाना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ वो पहली पारी में शून्य पर 3 गेंदों का सामना करते हुए उमर नजीर की गेंद पर आउट हो गए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और डक पर आउट हो गए और उन्हें आकिब नबी ने आउट कर दिया। इस मैच में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी नहीं चले और उन्होंने पहली पारी में 12 जबकि दूसरी पारी में 16 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहला पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 35 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके भी लगाए। इस मैच में उनके बल्ले से दोनों पारियों को मिलाकर 31 रन बनाए। रोहित शर्मा बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों ने उन्हें दोनों पारियों में रन नहीं बनाने दिया और ये इस टीम की बड़ी उपलब्धि रही।

रोहित शर्मा इस टीम के खिलाफ नहीं चल पाए, लेकिन टीम इंडिया के दूसरे टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी जम्मू-कश्मीर के खिलाफ निराश किया। यशस्वी ने पहली पारी में इस टीम के खिलाफ 4 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 4 चौकों की मदद से 51 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली और यशस्वी को दूसरी पारी में युद्धवीर सिंह ने ही आउट किया। पहली पारी में उन्हें इस मैच में आकिब नबी ने आउट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here