Ranji Trophy: मोहम्मद अजरुद्दीन की शतकीय पारी, सचिन की टीम मजबूत स्थिति में पहुंची

0

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सचिन बेबी की कप्तानी वाली केरल और गुजरात के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में केरल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और खबर लिखे जाने तक इस टीम ने 5 विकेट पर 333 रन बना लिए थे। केरल के स्कोर को इस स्थिति तक पहुंचाने में टीम के विकेटीकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद अजरुद्दीन की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा।

अजरुद्दीन ने लगाया शतक

इस मैच में केरल ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए अपने शुरुआती 3 विकेट 86 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान सचिन बेबी ने चौथे विकेट के लिए जलज सक्सेना के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। फिर इस टीम का चौथा विकेट 157 रन पर गिर गया और जलज सक्सेना 30 रन बनाकर आउट हो गए। फिर सचिन ने पांचवेंं विकेट के लिए अजरुद्दीन के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी की और फिर कप्तान खुद 69 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद अजरुद्दीन ने पारी को पूरी तरह से संभालने का काम किया और अपना शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक अजरुद्दीन ने 110 रन बना लिए थे और क्रीज पर डटे हुए थे। ये अजरुद्दीन के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का दूसरा शतक रहा साथ ही साथ वो केरल की तरफ से रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और इतिहास रच दिया। अजरुद्दीन से पहले केरल के किसी अन्य बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा नहीं किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here