Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के लिए श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम में हुई वापसी , शॉ को नहीं मिली जगह

0

मुंबई: सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में इस महीने के अंत में आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होनी है। इससे पहले ही रणजी ट्रॉफी के लिए श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम में वापसी हुई है। मुंबई को ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ए का मुकाबला खेलना है। इस मैच के लिए गत चैंपियन मुंबई ने 16 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें अय्यर का नाम भी शामिल है।

अय्यर निजी कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ मुंबई के पिछले मैच में नहीं खेले थे जो ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है। त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले के लिए अगरतला रवाना होने से पहले टीम से बाहर किए गए पृथ्वी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। सत्र की शुरुआत में मुंबई टीम का हिस्सा होने के अलावा ईरानी कप खिताब जीतने वाली टीम में भी शामिल पृथ्वी को फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण बाहर रखा गया था।

मुंबई की टीम इस प्रकार है

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here