भोपाल: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हाल ही मे आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता 2023-24 में एलएनसीटी विश्वविद्यालय बीपीईएस तृतीय वर्ष की रंजीता सिन्हा ने महिला वर्ग मे इंडिविजुअल कुमीते 61 किलो ग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया।
रंजीता व प्रतियोगिता के लिए सभी चयनित खिलाड़ियों को एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, डॉ. अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर डॉ. एन.के. थापक वाइस चांसलर, डॉ. अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डा अशोक कुमार राय डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन,पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, आकाश दुबे आईटी हेड, डॉ. रमेश शुक्ला असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डॉ. बी.एस. पवार एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, सुप्रिया जाटव हेड कोच कराते, उमेश राय, तनवंत सिंह, महेश सोधिया ने शुभकामनाएं दी।


