नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज प्रिया को महिला 76 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि मनीषा भानवाला ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में शनिवार को 62 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रिया ने शानदार प्रदर्शन किया और कजाखस्तान की एल्मिरा सिडिकोवा को 7-2 से हराया और इसके बाद वालेरिया त्रिफोनोवा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। प्रिया ने ब्राजील की थामिरेस मार्टिंस मचाडो के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में उन्हें 3-4 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

