RCB के तेज गेंदबाज ने विराट कोहली के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

0

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की प्रशंसा की है। दयाल का यह दिल को छू लेने वाला मैसेज पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा के विवादास्पद बयान के बाद आया है। दयाल ने लिखा कि विराट कोहली के साथ खड़ा होना सम्मान की बात है। दरअसल, अमित मिश्रा ने आरोप लगाया था कि कोहली के आक्रामक स्वभाव के कारण उनके कम दोस्त हैं और यह कोहली ही थे जिनके चलते RCB और LSG के बीच आईपीएल मैच के दौरान नवीन-उल-हक के साथ कहासुनी हुई थी। इस बयान के बाद यश दयाल ने अपने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की तारीफ की।

इसके अलावा यश दयाल ने कोहली के आरसीबी कप्तान के रूप में आखिरी मैच का एक ऑडियो इस्तेमाल करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मुझे नहीं पता कि इस पर रिएक्शन कैसा रहेगा, लेकिन मैंने हर बार इस फ्रेंचाइजी को 120 प्रतिशत दिया है, जो कि अब मैं एक खिलाड़ी के रूप में करूंगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनप्लग्ड में अमित मिश्रा ने कहा कि विराट कोहली ने लखनऊ और बेंगलुरू मैच के दौरान खिलाड़ियों को अपशब्द कहे। काइल मेयर्स पर भी स्लेजिंग की। नवीन उल हक को अपशब्द कहे। अमित मिश्रा ने कहा कि बहुत कुछ टाला जा सकता था, लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here