RCB नंबर 1 पर काबिज, CSK आखिरी स्थान पर, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप के टॉप-5 दावेदार

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के दूसरे डबल हेडर के दिन खेले गए 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया। वहीं दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी। इन दोनों मुकाबलों के नतीजों के बाद अंकतालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नंबर 1 टीम बन गई है। साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-5 सूची में बदलाव जरूर देखने को मिला है, लेकिन दोनों में नंबर 1 पोजीशन पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद भी पांच बार की चैंपियन टीम अंकतालिका में आखिरी स्थान पर बनी हुई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों मुकाबले जीतने के बावजूद दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट इस समय सबसे बेहतर है, यही वजह है कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम टॉप पर काबिज है। बल्लेबाजों की बात करें तो ऑरेंज कैप की रेस में समीर रिजवी नंबर 1 पर बरकरार हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजों में पर्पल कैप की सूची में रवि बिश्नोई बेहतर आंकड़ों के चलते शीर्ष पर हैं, जबकि अंशुल कम्बोज, जैकब डफी और विजयकुमार वैशाक के नाम भी 5-5 विकेट दर्ज हैं।

आरसीबी-सीएसके मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 2 2 0 4 +2.501
राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 4 +2.233
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 +1.170
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 +0.637
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 +0.275
मुंबई इंडियंस 2 1 1 2 -0.206
लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 2 -0.542
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 -0.424
केकेआर 2 0 2 0 -1.964
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 –2.517
आरसीबी-सीएसके मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
समीर रिजवी 2 2 160 160.00 163.27 12 11
हेनरिक क्लासेन 3 3 145 48.33 147.96 11 4
रोहित शर्मा 2 2 113 56.50 176.56 11 7
देवदत्त पडिक्कल 2 2 111 55.50 201.82 12 6
कूपर कोनोली 2 2 108 108.00 163.64 11 5
आरसीबी-सीएसके मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
रवि बिश्नोई 2 7 42 5 11.40 57 1 0
विजयकुमार वैशाख 2 8 48 5 14.40 72 0 0
जैकब डफी 2 8 48 5 16.00 80 0 0
अंशुल कम्बोज 3 10.4 64 5 24.40 122 0 0
टी नटराजन 2 7 42 4 13.25 53 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here