32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

RCB vs RR : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) गुरुवार को बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगा तो उसका लक्ष्य घरेलू मैदानपर अपने रिकॉर्ड में सुधार करना होगा। आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक जो तीन मैच खेले हैं उन सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी ने देश के अन्य स्थानों पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन के कारण उसको नुकसान हो रहा है। आरसीबी के बल्लेबाज अजीब तरह के दबाव में नजर आ रहे हैं, जबकि उसके गेंदबाज भी एम चिन्नास्वामी की पिच से सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। यहां की पिच धीमी है और आरसीबी के बल्लेबाज उस पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

IPL 2025, आरसीबी बनाम आरआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
  • आईपीएल मैच नंबर 42: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स। दिनांक: 24 अप्रैल 2025
  • मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे।
  • टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे।
  • मैच स्थल: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।
  • कहां देखें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का प्रशंसक भारत में टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव एक्शन देख सकते हैं।
  • टीवी पर LIVE टेलीकास्ट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
  • ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग: रॉयल चैलेंजर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच को JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
    यह कई भाषा विकल्पों और कैमरा एंगल के साथ 4K रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। इस पर लाइव आंकड़े, विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी।
IPL 2025, RCB vs RR Facts
  • RCB ने RR के खिलाफ पिछले 4 मैच (सभी शाम वाले) में हार का सामना किया है। दिलचस्प है कि वह पिछले 5 दिन वाले मैच में विजयी रही है।
  • RR के लिए एक बड़े रिटेन्शन खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर ने 8 पारियों में केवल 115 रन बनाए हैं और गेम को समाप्त करने में संघर्ष किया है।
  • विराट कोहली ने इस सीजन आरसीबी के तीन सफल चेज में से सभी में नाबाद अर्धशतक लगाए हैं, जो उनकी चेज-मास्टर की प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
  • संदीप शर्मा ने टी20 में विराट कोहली को 7 बार आउट किया है। उन्होंने जयपुर में अपने स्पेल की पहली गेंद पर कोहली को आउट कर दिया था।
  • आरसीबी के स्पिनर्स ने घरेलू मैदान पर संघर्ष किया है। उसके स्पिनर्स ने 15 ओवरों में 144 के औसत और 9.6 की इकॉनमी से केवल एक विकेट लिया है। अवे ग्राउंड पर उसके स्पिनर्स कहीं अधिक प्रभावी रहे हैं। उन्होंने 8.5 की इकॉनमी और 35.1 की औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं।
  • आरसीबी एकमात्र टीम है जिसने इस सीजन पावरप्ले में 8 से कम की इकॉनमी रेट से रन बनाए हैं।
  • राजस्थान रॉयल्स का डेथ ओवर्स (17 से 20 ओवर) में 12.5 का इकॉनमी रेट इस सीजन सभी टीमों में दूसरा सबसे खराब है।
  • आर्चर ने गेंदबाजी करते हुए RR के पावरप्ले में 17 ओवर्स में 8.2 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट चटकाए हैं। अन्य ने 31 ओवर्स में 3 विकेट चटकाए हैं।
  • सीजन की धीमी शुरुआत के बाद यशस्वी जायसवाल (पहले 3 मैच में सिर्फ 34 रन) RR के लिए उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने अपनी पिछली पांच पारियों में चार तेज अर्धशतक लगाए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles