इंटरनेशनल क्रिकेट के टॉप-5 ओपनर्स में छक्कों का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा सबसे आगे

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन कोई रन नहीं बना सके। काइल जैमीसन की गेंद पर मिचेल सैंटनर ने उनका कैच लपका। हालांकि, इस मैच में रोहित का बल्ला खामोश रहा, लेकिन उनके पास वापसी करने और रन बनाने के अभी चार और मौके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने की दहलीज पर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 392 पारियों में कुल 593 छक्के लगाए हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले 4 मैचों में अगर 7 छक्के लगा देते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल नंबर एक पर बने हुए हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से भी सबसे ज्यादा छक्के (49) लगाने वाले बैटर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 506 पारियों में 529 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कीवी बैटर मार्टिन गप्टिल मौजूद हैं जिन्होंने 351 पारियों में कुल 352 छक्के लगाे थे। इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व बैटर सनत जयसूर्या भी मौजूद हैं जिन्होंने 563 पारियों में 335 छक्के लगाए थे जबकि पांचवें स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 462 पारियों में 312 छक्के लगाए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों के मामले में टॉप-5 ओपनर्स का दबदबा

593 छक्के – रोहित शर्मा (392 पारियां)
529 छक्के – क्रिस गेल (506 पारियां)
352 छक्के – मार्टिन गप्टिल (351 पारियां)
335 छक्के – सनत जयसूर्या (563 पारियां)
312 छक्के – डेविड वॉर्नर (462 पारियां)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here