35.7 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

राष्ट्रीय खेलों में दौड़ की कई स्पर्धाओं में रिकार्ड टूटे

पणजी
29 अक्टूबर से शुरु हुए राष्ट्रीय खेलों में दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में कई रिकार्ड टूटे। सोमवार सुबह के सत्र में उत्तर प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय धाविका प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल स्पर्धा में 1:36:35 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो पिछले साल गुजरात में मुनिता प्रजापति के नाम बनाए गए 1:38.20 के पिछले राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड से बेहतर था। मुनिता इस बार तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं शाम के सत्र में महाराष्ट्र के बाधा धावक तेजस अशोक शिरसे और एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पिछले राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड में सुधार किया। पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण जीतने की राह पर, 21 साल के शिरसे ने 13.71 सेकंड का समय निकाला और 2015 में महाराष्ट्र के सिद्धांत थिंगलाया द्वारा बनाए गए 13.83 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

शिरसे ने कहा, “मैं अपने समय में और सुधार कर सकता था, लेकिन दौड़ के पहले 60 मीटर में कम से कम बाधाएं आईं, जिससे मुझे बेहतर समय नहीं मिला।” जबकि ज्योति ने 2022 में गुजरात में बनाए गए 13.30 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड में सुधार किया। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने रेस के बाद कहा, “मैं रेस में कुछ नया आजमाना चाहती थी।” उन्होंने कहा, “जब मैं अपना 2024 सीज़न शुरू करूंगी तो प्रत्येक दौड़ में थोड़ा सुधार एक बड़ा फायदा होगा।” ज्योति का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12.78 सेकंड है और वह अभी तक पेरिस ओलंपिक खेलों का क्वालीफिकेशन समय हासिल नहीं कर पाई हैं। डिकैथलॉन के पहले दिन दिल्ली के तेजस्विन शंकर 4062 अंक के अग्रणी रहे।

दूसरे दिन
पुरूष दौड़ स्पर्धा…
400 मीटर में: के अविनाश (तमिलनाडु) 46.88 सेकेंड, विक्रांत पांचाल (हरियाणा) 46.92 सेकेंड, राहुल रमेस कदम (महाराष्ट्र) 47.15 सेकेंड।
1500 मीटर में : रितेश ओहरे (मध्य प्रदेश) 3:40.93 सेकेंड, शशि भूषण सिंह (बिहार) 3:41.49 सेकेंड, अर्जुन वास्कले (मध्य प्रदेश) 3:41.69 सेकेंड।
110 मीटर बाधा दौड़ में: तेजस अशोक शिरसे (महाराष्ट्र) 13.71 राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड, पिछला 13.83 सेकेंड, ए ग्रेससन जीवा (ओडिशा) 14.13 सेकेंड, माधवेंद्र सिंह (राजस्थान) 14.19 सेकेंड।
लंबी कूद में : मुहम्मद अनीस (केरल) 8.15 मीटर, आर्य एस (कर्नाटक) 7.89 मीटर, डेविड पी (तमिलनाडु) 7.76 मीटर।
डिस्कस थ्रो में: गगनदीप सिंह (सर्विसेज) 55.72 मीटर, निर्भय सिंह (हरियाणा) 53.87 मीटर, प्रभजोत सिंह (पंजाब) 53.53 मीटर।
20 किमी पदल चाल स्पर्धा में : सूरज पंवार (उत्तराखंड) 1:27:43, सर्विन (सर्विसेज) 1:27:44, हरदीप (हरियाणा) 1:28:77

महिला दौड़ स्पर्धा….
400 मीटर: विथ्या रामराज (तमिलनाडु) 52.85 सेकेंड, ज्योतिका डी (आंध्र प्रदेश) 53.48 सेकेंड, जिस्ना मैथ्यू (केरल) 54.40 सेकेंड।
1500 मीटर में : लिली दास (पश्चिम बंगाल) 4:15.70 सेकेंड, केएम चंदा (दिल्ली) 4:15.86 सेकेंड, अंकिता (उत्तराखंड) 4:16.20 सेकेंड।
110 मीटर बाधा दौड़ में : ज्योति याराजी (आंध्र प्रदेश) 13.22 सेकेंड राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड, पिछला 13.30 सेकेंड), नित्या रामराज (तमिलनाडु) 13.36 सेकेंड, सपना कुमारी (झारखंड) 13.42 सेकेंड।
गोला फेंक में : आभा खटुआ (महाराष्ट्र) 17.09 मीटर, मनप्रीत कौर (हरियाणा) 16.24 मीटर, मनप्रीत कौर (जूनियर) (पंजाब) 15.78 मीटर।
20 किमी पदल चाल स्पर्धा में: प्रियंका गोस्वामी (उत्तर प्रदेश) 1:36:35 (राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड), सेजल अनिल सिंह (महाराष्ट्र) 1:41:13 मुनिता प्रजापति (उत्तर प्रदेश) 1:42: 24

राष्ट्रीय खेल में राज्यवार पदक तालिका….
राज्य/ प्रांत का नाम………………………………….स्वर्ण…..रजत….कांस्य…..कुल
महाराष्ट्र……………………………………………….47………34…….33…..114
हरियाणा……………………………………………….18……….16…….16…..50
सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड…………………………..18……….09…….07…..34
कर्नाटक………………………………………………..12………08…….09…..29
मध्य प्रदेश……………………………………………..09………22……14……45
तमिलनाडु………………………………………………08………10…….11…..29
मणिपुर………………………………………………….08……….03……12…..23
उत्तर प्रदेश……………………………………………..06………02…….09…..17
केरल……………………………………………………05………09…….04…..18
ओडिशा…………………………………………………05…….08……..09…..22
दिल्ली…………………………………………………..05……..05…….17…..27
राजस्थान……………………………………………….05……..02……06……13
पंजाब…………………………………………………..04……..08……14……26
जम्मू-कश्मीर…………………………………………..04…….05…….06…..15
असम……………………………………………………04…….03…….08…..15
पश्चिम बंगाल…………………………………………..03…….12…….06…..21
आंध्र प्रदेश………………………………………………03…….02…….06…..11
गोवा……………………………………………………..02…….05……21…..28
तेलंगाना…………………………………………………02……..03……06….11
चंड़ीगढ़………………………………………………….02……..03……00….05
उत्तराखंड……………………………………………….02……..01……06….09
गुजरात………………………………………………….02………01……03….06
छत्तीसगढ़……………………………………………….01……..01…….04….06
हिमाचल प्रदेश…………………………………………01………01…….01….03
नागालैंड………………………………………………..01………01…….01….03
मिजोरम…………………………………………………01………00……00….01
बिहार……………………………………………………00……..02……00….02
झारखंड़…………………………………………………00……..01……02….03
त्रिपुरा……………………………………………………00……..01……00….01
अरुणाचल प्रदेश……………………………………….00…….00……01….01
दादर और नागर हवेली और दमन एवं दीव………….00…….00…….01….01

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles