20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

शारदा विहार में प्रांतीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता प्रारंभ

भोपाल। शारदा विहार स्कूल में प्रांतीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शारदा विहार में आए मुख्य अतिथि श्री एस.आर. मोहन्ती अध्यक्ष माध्यमिक मंडल मप्र ने दीप प्रज्जवलन एवं ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर श्री डाॅ. भागीरथ कुमरावत उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल, विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हितानंद जी, विद्याभारती मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री भालचन्द्र रावले, डाॅ. रवीन्द्र कान्हेरे कुलपति मप्र भोज ओपन विश्वविद्यालय तथा अध्यक्ष सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान प्रंातीय समिति और सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार आवासीय विद्यालय के प्रबंधक श्री अजय शिवहरे उपस्थित थे। उन्होंने ने परिसर में आए प्रतिभागियांे को निष्पक्ष खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इस प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में मध्यभारत प्रांत के 17 जिलों के 400 खिलाड़ी, 40 निर्णायक और 50 संरक्षक आए हुए है।

22-shardabiharइस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मोहन्ती जी ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से कहा कि आप जो भी खेल खेलंे, उसमें आपकी पूरी तन्मयता होनी चाहिए। सदैव अपने लक्ष्य को बड़ा रखंे और उसे साधने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ समर्पित हो जायें।
इस मौके पर विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि बच्चों के लिए जितना पढ़ना जरूरी है उतना ही खेलना भी जरूरी है उन्हांेने आगे कहा कि विद्याभारती सदैव प्रयासरत रही है कि छात्र -छात्राओं की छिपी हुई खेल प्रतिभा उजागर हो और वे अपनी प्रतिभा को प्रंातीय, संभागीय स्तर पर ही नही अपितु राष्टीय तथा अंतरराष्टीय स्तर तक ले जाएंे।
इस मौके पर शारदा विहार के प्रबंधक श्री अजय शिवहरे ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि आप प्रतियोगिता में विजयी होकर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन करंे। कार्यक्रम के अतिथि डाॅ. श्री कान्हेरै ने कहा कि खिलाड़ी को किसी एक खेल को चुनते हुए उसी खेल में निरंतर प्रयास करते हुए उसमें दक्षता हासिल करनी चाहिए।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles