भोपाल। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ड्रॉप रोबाल महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एलएनसीटी के खिलाडिय़ों ने ट्रिपल महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 15- 9,15-11 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि में स्वीटी चौरसिया, आशिता राय, वर्तिका सक्सेना, प्रियंका वर्मा, अभिकांक्षा श्रीवास्तव एवं रिचा पुरोहित का सराहनीय योगदान रहा। टीम मैनेजर पंकज जैन ने बताया कि चैंपियनशिप में देश के 22 विश्वविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अन्य वर्गों के मुकाबलों में पदकों की उम्मीद है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर डॉ. मंजू सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण आरजीपीवी, डॉ अनुपम चौकसे अध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल संघ मप्र ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

