आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट: एलएनसीटी और ट्रूबा पहुंचे फाइनल में, कल होगा फाइनल मुकाबला

0

भोपाल: राधारमण समूह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट
के सेमीफाइनल मुकाबलों में आज एलएनसीटी और ट्रूबा ने रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। पहले मुकाबले में एलएनसीटी ने ओरिएंटल को 4 रनों से हराया। एलएनसीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 112/8 रन बनाए, जिसमें अभिनीत गौर ने 55 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की सहायता से 48 रन की शानदार पारी खेली।ओरिएंटल की गेंदबाजी में रवि सिंह ने 4 ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओरिएंटल की टीम 8 विकिट पर 108 रन ही बना सकी। विक्की यदुवंशी ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। एलएनसीटी के प्रियांश कुमुद ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रियांश कुमुद को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरे मुकाबले में ट्रूबा ने आरजीआई को 1 विकेट से हराया।आरजीआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकिट पर 113 रन बनाए। टीम के अमन ठाकरे ने नाबाद 69 गेंदो पर 61 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। ट्रूबा की गेंदबाजी में अमित ठाकुर और आदित्य मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में ट्रूबा ने आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। आदित्य मिश्रा ने 33 रनों की तेज़ पारी खेली, जबकि ध्रुव सिंह ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ट्रूबा के आदित्य मिश्रा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here