पैरालंपिक की तैयारी के लिए रायफल/पिस्टल शूटिंग कैंप मप्र शूटिंग अकादमी में प्रारंभ, खिलाड़ी लगा रहे हैं निशाने

0

भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग अधोसंरचना और सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए पेरिस पैरालंपिक की तैयारी के लिए रायफल/पिस्टल शूटिंग का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर NRAI ने भोपाल स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित करने का निर्णय लिया था। प्रशिक्षण शिविर 21 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। जहां खिलाडिय़ों ने निशाने भी लगाने शुरू कर दिए हैं। यह प्रशिक्षण शिविर 27 जुलाई तक रहेगा। इस कैम्प में रायफल और पिस्टल के कुल 8 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता की तैयारी हेतु स्पोर्ट स्टॉफ भी भोपाल पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here