रिंकू सिंह बनेंगे क्रीड़ाधिकारी, राजकुमार पाल DSP: योगी सरकार देगी नियुक्ति पत्र

0

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान और रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मंगलवार शाम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 6 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, जिनमें भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh और हॉकी खिलाड़ी Rajkumar Pal शामिल हैं। अलीगढ़ के रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जबकि गाजीपुर के राजकुमार पाल पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी (DSP) की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजकुमार पाल भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं, जिसने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा, पैरा ओलंपिक पदक विजेता Praveen Kumar (नोएडा), Ajit Singh (इटावा) और Sumiran (गाजियाबाद) को पंचायती राज विभाग में अधिकारी बनाया जाएगा। वहीं, मुजफ्फरनगर की Preetipal को खंड विकास अधिकारी (BDO) पद पर नियुक्ति दी जाएगी। खेल निदेशक आरपी सिंह के मुताबिक, रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम में 40 अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सरकार का यह कदम खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here