225 गेंदों पर रिंकू सिंह का तूफानी 314 रन—कप्तानी में भी दिखा जलवा, टीम को दिलाई लगातार जीत

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का जलवा विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार देखने को मिल रहा है। इस सीजन वह उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और कप्तान के साथ-साथ एक बल्लेबाज के तौर पर भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिंकू की अगुआई में उत्तर प्रदेश ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है, वहीं बल्ले से भी वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं।

कप्तानी में भी सुपरहिट साबित हो रहे हैं रिंकू सिंह

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में उत्तर प्रदेश टीम की कमान रिंकू सिंह के हाथों में है और उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिन सभी में जीत दर्ज की है। ग्रुप बी में शामिल उत्तर प्रदेश ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 अंकों के साथ अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इतना ही नहीं, यूपी का नेट रन रेट भी बेहद प्रभावशाली रहा है और 5 मैचों के बाद यह प्लस 1.862 पर पहुंच चुका है, जो टीम के दबदबे को साफ तौर पर दर्शाता है।

रिंकू सिंह का ऐतिहासिक कारनामा—225 गेंदों पर जड़े 314 रन

रिंकू सिंह का बल्ला इस सीजन में सिर्फ बोल नहीं बल्कि गरज रहा है, और इसके प्रमाण उनके आंकड़े खुद बयान कर रहे हैं। अब तक इस सीजन में खेले गए 5 मैचों की 5 पारियों में रिंकू ने कुल 314 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इन मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 106 रन रहा, जो उनके शानदार फॉर्म और टीम के लिए अहम योगदान को दर्शाता है।

रिंकू सिंह ने पिछले 5 मैचों में कुल 225 गेंदों का सामना करते हुए 314 रन बनाए हैं, जिनमें उनका औसत 104.66 का रहा, वहीं स्ट्राइक रेट 139.55 का रहा। इन 5 पारियों में वह दो बार नाबाद रहे और अपने बल्ले से अब तक 25 चौके और 12 छक्के भी जड़े हैं, जो उनके आक्रामक खेल और शानदार फॉर्म का प्रतीक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here