नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। तीसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाज़ी करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी, मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत को पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण छह हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है।
पंत की चोट के बाद हरकत में आया टीम मैनेजमेंट, मेडिकल टीम को दी निगरानी की जिम्मेदारी
प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी कम होने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने मेडिकल टीम से खास अनुरोध किया है। उन्होंने पुछा है कि क्या ऋषभ पंत जरूरत पड़ने पर दर्द निवारक दवा लेकर बल्लेबाज़ी करने के लिए उतर सकते हैं। टीम मैनेजमेंट इस विकल्प को अंतिम विकल्प के तौर पर देख रहा है, ताकि संकट की स्थिति में पंत की मौजूदगी से बल्लेबाज़ी क्रम को मजबूती मिल सके। हालांकि, अंतिम निर्णय मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी संभावना कम ही है।
चोट के बाद दर्द से जूझते पंत, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत 68वें ओवर में 37 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स के खिलाफ पहले से तय रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट पूरी तरह से मिस कर बैठे। गेंद सीधा उनके दाहिने पैर के अंगूठे पर जा लगी, जिससे वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और स्थिति गंभीर होने पर मैदान छोड़ना पड़ा। गेंद अंदरूनी किनारा लेकर सीधे पैर के अंगूठे में लगी। फिजियो जब ऋषभ पंत के दाहिने पैर की देखभाल कर रहे थे, तब वह दर्द से कराह रहे थे और जमीन पर लेटे हुए थे, जो खून से सने कट के कारण काफी सूज गया था।
स्कैन रिपोर्ट में खुलासा – पंत के अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने बताया, ‘स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह दर्द निवारक दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उन्हें चलने के लिए अब भी सहारे की जरूरत है। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है।’ इस बीच, चयन समिति 5वें टेस्ट से पहले इशान किशन को टीम में शामिल करेगी, क्योंकि पंत अंतिम मैच का हिस्सा नहीं होंगे। भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की सीरीज का अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा। इशान किशन करीब 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे इशान किशन, 20 महीनों बाद फिर मिलेगा मौका
इशान किशन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 20 महीने बाद वापसी होने जा रही है। लंबे ब्रेक के बाद उनके फिर से टीम इंडिया का हिस्सा बनने को लेकर फैन्स में उत्साह है। इशान किशन ने भारत के लिए आखिरी बार 28 नवंबर 2023 को खेला था, जो एक टी20 इंटरनेशनल मैच था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम पहले से ही चोट के संकट से जूझ रही है। ऑलराउंडर नितेश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप (ग्रोइन) और अर्शीदीप सिंह (अंगूठे) भी चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
पंत की चोट पर एथरटन का बयान – भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा धक्का
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर माइकल एथरटन ने ऋषभ पंत की चोट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “अगर वह खेल से बाहर हो जाता है या सीरीज नहीं खेल पाता, तो यह भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा।” एथरटन ने पंत को मैच विनर बताया और उनकी गैरमौजूदगी को टीम इंडिया के लिए बड़ी कमी माना। चार विकेट पर 264 रन, 5 विकेट पर 264 रन हो जाते हैं। नई गेंद आने के साथ भारत को काफी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, अगर वह बल्लेबाजी के लिए लौटते हैं तो खेल बदल सकता है, इसलिए एक अनिश्चितता है जिसके बारे में हमें नहीं पता। लेकिन यह एक गंभीर चोट लग रही थी। अन्यथा आपको कार्ट पर बैठाकर बाहर नहीं ले जाया जाता।’


