ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड टूटा; अब मैकुलम को पीछे छोड़ने की तैयारी

0

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने आक्रामक अंदाज में शानदार पारी खेली। पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इन दो छक्कों के साथ ही पंत ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ऋषभ पंत अब टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक टेस्ट में 102 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। वह अब सिर्फ बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम से पीछे हैं। स्टोक्स अभी पंत से 36 छक्के आगे हैं लेकिन पंत मैकुलम को 6 और छक्के लगाकर पीछे छोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि स्टोक्स और मैकुलम दोनों संन्यास ले चुके हैं। यानी टेस्ट में पंत के पास सिक्सर किंग बनने का आसान मौका है।

ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक जड़ा

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर में यह 21वां अर्धशतक रहा। उन्होंने गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था। पंत ने अब तक 52 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में 3,725 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 102 छक्के और 397 चौके दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन 100s 50s 4s 6s उच्चतम स्कोर AVG गेंदें खेलीं SR 0s
बेन स्टोक्स 122 220 7273 14 37 833 138 258 34.46 12427 58.52 18
ब्रेंडन मैकुलम 101 176 6453 12 31 776 107 302 38.64 9989 64.6 14
ऋषभ पंत 52* 90 3725 8 21 397 102 159* 43.82 5023 74.15 3
एडम गिलक्रिस्ट 96 137 5570 17 26 677 100 204* 47.6 6796 81.95 14
टिम साउदी 107 156 2245 0 7 215 98 77* 15.48 2715 82.68 21
क्रिस गेल 103 182 7214 15 37 1046 98 333 42.18 11970 60.26 15
जैक कैलिस 166 280 13289 45 58 1488 97 224 55.37 28903 45.97 16
वीरेंद्र सहवाग 104 180 8586 23 32 1233 91 319 49.34 10441 82.23 16
एंजेलो मैथ्यूज 119 212 8214 16 45 835 90 200* 44.4 16970 48.4 6
रोहित शर्मा 67 116 4301 12 18 473 88 212 40.57 7538 57.05 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here