एनएसटी न्यूज, भोपाल। कोहेफिजा स्थित बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब, जिया हाउस में 13 मई से 16 मई 2026 तक रियाज कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-3) का आयोजन किया जाएगा। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता इनडोर क्रिकेट फॉर्मेट में खेली जाएगी। क्लब के संस्थापक और संचालक शाहबाज़ कौसर और सुफियान अली ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदेशभर से लगभग 28 से 32 टीमें भाग लेने की संभावना है। फाइनल मुकाबला 16 मई को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के विजेता टीम को 45,000 रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट फील्डर शामिल हैं।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर कौसर उपस्थित रहेंगे, जो विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब लगातार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है, और यह आयोजन उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।


