टेस्ट में रोहित और का गिल शतकीय जलवा

0
Rohit and Gill scored century in test
Rohit and Gill scored century in test

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी निभाई और भारत को इंग्लैंड पर आसानी से बढ़त हासिल करने में मदद की। दोनों ने लंच तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि, लंच के ठीक बाद बेन स्टोक्स गेंदबाजी के लिए आए और इस सीरीज की अपनी पहली गेंद पर हिटमैन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

रोहित ने 162 गेंद में 103 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 150 गेंद में 110 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। इन पारियों से रोहित और शुभमन ने कई रिकॉर्ड भी बनाए।

साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित और शुभमन शीर्ष पर हैं। रोहित ने इस दौरान छह और शुभमन ने चार शतक लगाए हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और केएल राहुल हैं। इन सभी ने तीन-तीन शतक लगाए हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक 2021 से लेकर अब तक

6 – रोहित शर्मा, 4-शुभमन गिल, 3- रवींद्र जडेजा ,3- यशस्वी जयसवाल, 3-ऋषभ पंत ,3- केएल राहुल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here