रोहित-संजू की बराबरी, अभिषेक-कोहली टॉप पर; टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ वह टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए हैं। संजू ने अपने आईपीएल करियर का पांचवां शतक पूरा किया, जिसमें से दो शतक आईपीएल 2026 सीजन में आए हैं। हालांकि, टी20 क्रिकेट में संजू और रोहित के शतकों की संख्या बराबर हो गई है, लेकिन भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी अभिषेक शर्मा और विराट कोहली के नाम दर्ज है।

संजू सैमसन ने रोहित शर्मा की बराबरी हासिल की

संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में अब तक 320 पारियों में 8 शतक लगा चुके हैं तो वहीं रोहित शर्मा ने 454 पारियों में 8 शतक जड़े हैं। 8-8 शतक के साथ संजू और रोहित टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा और विराट कोहली हैं। अभिषेक ने 184 पारियों में 9 जबकि कोहली ने 403 पारियों में कुल 9 शतक जड़े हैं।

भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इशान किशन और केएल राहुल हैं। इशान ने अब तक 227 पारियों में 7 जबकि राहुल ने 231 पारियों में 7 शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव एक साथ मौजूद हैं। इन तीनों ने अब तक 6-6 शतक लगाए हैं। इस सूची में तिलक वर्मा 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक 141 पारियों में 5 शतक जड़े हैं।

टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

9 शतक- अभिषेक शर्मा (184 पारी)
9 शतक- विराट कोहली (403 पारी)
8 शतक- रोहित शर्मा (454 पारी)
8 शतक- संजू सैमसन (320 पारी)
7 शतक- ईशान किशन (227 पारी)
7 शतक- केएल राहुल (231 पारी)
6 शतक- ऋतुराज गायकवाड़ (151 पारी)
6 शतक-शुभमन गिल (177 पारी)
6 शतक- सूर्यकुमार यादव (340 पारी)
5 शतक- तिलक वर्मा (141 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here