ऑस्ट्रेलिया में जो सचिन-विराट नहीं कर पाए, वह रोहित शर्मा ने कर दिखाया — एडिलेड में पहला चौका लगते ही रचा इतिहास

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को मिचेल स्टार्क की गेंद पर पहला चौका लगाते ही इतिहास रच दिया। इस मैच के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे कर लिए और यह कारनामा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने। इसके अलावा, रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे और सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 21 पारियों में 55.77 के औसत और 89.56 के स्ट्राइक रेट से 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। 171 उनका सर्वोच्च स्कोर है। कोहली ने 20 पारियों में 44.55 के औसत से 802 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 30.83 के औसत से 740 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

धोनी और धवन ने भी ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ वनडे में 500 से ज्यादा रन बनाए

महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में 20 पारियों में 45.60 के औसत से 684 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 87 रहा। वहीं, शिखर धवन ने 36.92 के औसत से 517 रन बनाए, जिनमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस तरह, इन दोनों समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी कब से कब तक खेले मैच पारी नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
रोहित शर्मा 2008-2025 21 21 3 1004 171* 55.77 89.56 4 2
विराट कोहली 2012-2025 20 19 1 802 117 44.55 87.93 3 4
सचिन तेंदुलकर 1991-2012 25 25 1 740 117* 30.83 70.74 1 5
महेंद्र सिंह धोनी 2008-2019 21 20 5 684 87* 45.6 72.3 0 5
शिखर धवन 2015-2020 14 14 0 517 126 36.92 93.15 1 3
सुनील गावस्कर 1980-1986 13 12 1 456 92* 41.45 59.92 0 5
के श्रीकांत 1985-1992 15 15 1 379 93* 27.07 68.41 0 2
गौतम गंभीर 2008-2012 10 10 0 350 113 35 78.29 1 1
राहुल द्रविड़ 2000-2004 10 10 0 337 74 33.7 65.94 0 4
दिलीप वेंगसरकर 1980-1986 11 11 2 337 77* 37.44 57.11 0 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here