न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, टॉप-3 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कीवी टीम के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। हालांकि, इस छोटी-सी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अपने खाते में 7 रन जोड़ते ही रोहित ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में उनसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

छोटी पारी, बड़ी उपलब्धि; रोहित शर्मा ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अब रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को चौथे नंबर पर भेज दिया। रोहित शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ 5वें वनडे मैच में 7 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले 39 वनडे मैचों में कुल 1164 रन बनाए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम के खिलाफ 23 मैचों में 1157 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर बने हुए हैं जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध अब तक खेले 41 मैचों में 1983 रन बनाए हैं तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 42 मैचों में 1750 रन बनाए थे। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन मौजूद हैं जिन्होंने 40 मैचों में 1118 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

विराट कोहली- 41 मैच- 1983 रन
सचिन तेंदुलकर- 42 मैच- 1750 रन
रोहित शर्मा- 39 मैच- 1164 रन
वीरेंद्र सहवाग- 23 मैच- 1157 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 40 मैच- 1118 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here