टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार, प्रैक्टिस करके भारत लौट आएंगे रोहित शर्मा

0

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया दो ग्रुप में 10 और 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया जाएगी। टीओआई के मुताबिक लॉजिस्टिक बाधाओं के कारण पूरी टीम को एक ही कमर्शियल फ्लाइट से वहां भेजना संभव नहीं था ऐसी स्थिति में बोर्ड को ये कदम उठाना पड़ा। भारत को वहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है और इस सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होगी।

प्रैक्टिस करके भारत लौट आएंगे रोहित

भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वो अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सकते हैं। सूत्र के मुताबिक रोहित शर्मा कुछ दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग करना चाहते हैं और उसके बाद वो निजी कारणों से भारत लौट सकते हैं। रोहित के इस कदम से ये जाहिर होता है कि वो ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन में ढ़लना चाहते हैं और इसकी वजह से ही उन्होंने ऐसा फैसला किया है। बीच में वो कुछ दिन के लिए भारत लौटेंगे, लेकिन फिर से वापस चले जाएंगे। इससे रोहित शर्मा को काफी फायदा हो सकता है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नवंबर में होगी और इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच जनवरी में खेला जाएगा। भारत के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है क्योंकि इस टेस्ट सीरीज के जरिए ही पता लग पाएगा कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी या नहीं। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे कंगारू टीम के खिलाफ 4 मैच जीतने होंगे और एक मैच ड्रॉ करना होगा। भारत काफी मुश्किल हालात में है और कंगारू टीम के खिलाफ उसे अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। कंगारू टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद को शामिल किया गया है। इस टेस्ट सीरीज के लिए अभी कंगारू टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेट कीपर), सरफराज खान, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here