वनडे में छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे, विराट-शुभमन ने भी बनाई जगह

0

नई दिल्ली : साल 2026 में रोहित शर्मा का वनडे इंटरनेशनल में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 2 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 600 से अधिक रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी हैं। इस सूची में इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है।

रोहित शर्मा ने साल 2026 में अब तक 13 वनडे मुकाबले खेलते हुए 26 छक्के लगाए हैं। वह इस साल वनडे इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक 24 छक्के लगाए हैं। बांग्लादेश के तंजिद हसन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने अब तक 23 छक्के वनडे इंटरनेशनल में इस साल लगाए हैं।

रोहित नंबर-1, विराट-शुभमन ने भी बनाई टॉप 10 में जगह

विराट कोहली का फॉर्म भी साल 2026 में शानदार रहा है। उन्होंने 2026 में 10 वनडे मैचों की 10 पारियों में 626 रन बनाए हैं। उनके नाम इस साल अब तक 18 छक्के दर्ज हैं। भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस साल 13 वनडे मैचों की 12 पारियों में 932 रन बनाए हैं और वह भी 18 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10वें स्थान पर मौजूद हैं। मिचेल मार्श, विराट कोहली, रहमनुल्लाह गुरबाज और शुभमन गिल इन चारों के नाम पूरे साल 18-18 छक्के दर्ज हैं।

वनडे इंटरनेशनल में 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच पारी रन HS AVG गेंदें SR 100s 50s 0s 4s 6s
रोहित शर्मा भारत 13 13 604 138 46.46 583 103.60 2 2 1 67 26
हैरी ब्रूक इंग्लैंड 13 13 612 202 51.00 489 125.15 2 2 0 55 24
तंजीद हसन बांग्लादेश 14 14 533 107 41.00 512 104.10 1 5 1 55 23
कर्टिस कैंफर आयरलैंड 9 9 441 106 49.00 360 122.50 1 3 1 33 20
ब्रैंडन मैकमुलेन स्कॉटलैंड 10 9 370 100* 46.25 319 115.98 1 3 1 37 19
गुलशन झा नेपाल 16 14 363 61* 33.00 359 101.11 0 2 0 24 19
मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया 6 6 297 84 49.50 227 130.83 0 4 0 32 18
विराट कोहली भारत 10 10 626 139* 69.55 519 120.61 2 4 1 59 18
रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान 10 10 344 102 34.40 282 121.98 1 1 0 37 18
शुभमन गिल भारत 13 12 932 223* 103.55 810 115.06 3 5 0 120 18

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here