रोहित शर्मा बने कप्तान, विराट कोहली बाहर; पाकिस्तानी क्रिकेटर की प्लेइंग 11 में शामिल ये खिलाड़ी

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी, विराट कोहली और रोहित शर्मा, वनडे टीम में वापसी कर चुके हैं। दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब केवल वनडे क्रिकेट में ही खेलने का फैसला किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद, यह दोनों खिलाड़ी 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के पहले मैच में मैदान पर दिख सकते हैं। इसी बीच, एक पाकिस्तानी जन्मे क्रिकेटर ने अपनी खास टीम में रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाने का मुद्दा काफी चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में रोहित शर्मा पर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने एक इंटरव्यू में अपनी बेस्ट सर्वकालिक टी20 की प्लेइंग 11 बताई है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विश्व विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा को बताया है।

धोनी और विराट को किया टीम से बाहर, बड़ा बदलाव सामने आया

साथ ही सबसे बड़ी बात जो है कि उनकी इस ऑलटाइम टी20 की प्लेइंग 11 में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी नहीं शामिल हैं। जबकि रोहित के अलावा भारतीय खिलाड़ियों में उन्होंने रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को भी चुना है। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिन अफरीदी भी इस टीम में शामिल हैं। इसके अलावा क्रिस गेल को रोहित शर्मा के साथ बतौर दूसरा ओपनर रजा ने चुना है। यानी पेस तिकड़ी में बुमराह, शाहीन और मिचेल स्टार्क मौजूद हैं। दुनिया की किसी भी टीम में यह तीनों गेंदबाज होंगे तो वो निश्चित ही सबसे मजबूत कहलाएगी।

सिकंदर रजा की ऑलटाइम टी20 प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस गेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, कीरोन पोलार्ड, रविंद्र जडेजा, राशिद खान, शाहीन अफरीदी, मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह।

रोहित शर्मा की वनडे में शानदार कमबैक पर सबकी नजरें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में एक नए अंदाज के साथ वापसी करने को तैयार हैं। पहले उनके वजन को लेकर मजाक बने रहते थे, लेकिन उन्होंने हाल ही में करीब 11 किलो से ज्यादा वजन कम किया है। इसका असर उनकी नई डैशिंग लुक में साफ देखा गया, खासकर एक हालिया अवॉर्ड समारोह में। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली सीरीज में खेलने की उत्सुकता भी जताई है। उनकी नजरें 2027 के विश्व कप पर टिकी हैं, जहां वह बतौर कप्तान उस ख्वाब को पूरा करना चाहेंगे जो 2023 में अधूरा रह गया था। फैंस भी अब रोहित शर्मा के साथ इस लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here