22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

एशिया कप में रोहित शर्मा बनाम बाबर आज़म: किसने बनाए ज्यादा रन?

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। हालांकि इस बार भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रोहित ने भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान टीम को भी इस बार झटका लगा है, क्योंकि उनके स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म एशिया कप 2025 का हिस्सा नहीं होंगे। खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी है। अगर एशिया कप में रन बनाने के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाबर आज़म, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के मुकाबले काफी पीछे नजर आते हैं। हिटमैन रोहित का दबदबा इस टूर्नामेंट में हमेशा से देखने को मिला है।

एशिया कप में रोहित शर्मा का दबदबा, बाबर आज़म से ज्यादा रन

रोहित शर्मा ने एशिया कप में भारत के लिए अब तक 28 मैचों की 26 पारियों में कुल 939 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 9 अर्धशतक निकले। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 111 रन रहा। रोहित का बल्लेबाजी औसत 46.95 का रहा है, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 88.83 दर्ज किया गया। एशिया कप में हिटमैन ने 81 चौके और 28 छक्के जड़े हैं। खास बात यह रही कि वह 6 बार नॉट आउट लौटे, जबकि 2 बार बिना खाता खोले (डक पर) आउट हुए।

बाबर आज़म के एशिया कप करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 10 मैचों की 9 पारियों में कुल 363 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला। बाबर ने 33 चौके और 6 छक्कों की मदद से रन बनाए। एशिया कप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151 रन रहा है। वहीं उनका बल्लेबाजी औसत 40.33 और स्ट्राइक रेट 84.02 का दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles