वनडे क्रिकेट में रोहित का बड़ा रिकॉर्ड, इंजमाम को को पीछे छोड़ टॉप-10 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बड़ी पारी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए। वह विल जैक्स की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। हालांकि, छोटी पारी के बावजूद रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंजमाम-उल-हक से आगे निकले रोहित शर्मा, वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 47 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस पारी के साथ ही रोहित वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक से आगे निकल गए। रोहित के नाम अब 287 वनडे मैचों में 11,757 रन दर्ज हो गए हैं, जबकि इंजमाम ने 378 मैचों में 11,739 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने वनडे प्रारूप में अब तक 33 शतक लगाए हैं, वहीं इंजमाम-उल-हक के नाम 10 शतक दर्ज थे। इस उपलब्धि के साथ रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि इंजमाम खिसककर आठवें नंबर पर आ गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार वापसी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 66 गेंदों पर 65 रन बनाए और वनडे क्रिकेट में अपने रनों की संख्या में इजाफा किया। कोहली अब भी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर कायम हैं। उनके नाम अब तक 14,802 रन दर्ज हैं। इस सूची में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर 18,426 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली दसवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर में 11,363 रन बनाए थे।

वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच पारी नॉट आउट रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
सचिन तेंदुलकर 1989-2012 463 452 41 18426 200* 44.83 21368 86.23 49 96 20 2016 195
विराट कोहली 2008-2026 313 301 47 14867 183 58.53 15843 93.83 54 78 18 1385 168
कुमार संगकारा 2000-2015 404 380 41 14234 169 41.98 18048 78.86 25 93 15 1385 88
रिकी पोंंटिंग 1995-2012 375 365 39 13704 164 42.03 17046 80.39 30 82 20 1231 162
सनत जयसूर्या 1989-2011 445 433 18 13430 189 32.36 14725 91.2 28 68 34 1500 270
महेला जयवर्धने 1998-2015 448 418 39 12650 144 33.37 16020 78.96 19 77 28 1119 76
रोहित शर्मा 2007-2026 287 279 37 11757 264 48.58 12674 92.76 33 62 16 1109 364
इंजमाम-उल-हक 1991-2007 378 350 53 11739 137* 39.52 15812 74.24 10 83 20 971 144
जैक कैलिस 1996-2014 328 314 53 11579 139 44.36 15885 72.89 17 86 17 911 137
सौरव गांगुली 1992-2007 311 300 23 11363 183 41.02 15416 73.7 22 72 16 1122 190

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here