RR vs GT IPL 2024: 10 अप्रैल को राजस्थान और गुजरात मैच में ऐसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में 10 अप्रैल को सीजन का 24वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की ताजा अंक तालिका में अभी शीर्ष पर है। उसके 4 मैच में 8 अंक हैं। वही गुजरात टाइटंस सातवें नंबर पर है। उसके पांच मैच में सिर्फ चार अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक सीजन का कोई भी मैच नहीं गंवाया है। उसने उसने पिछले चार में से 3 मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम पर ही खेलते हुए जीते हैं।

ऐसे में बुधवार 10 अप्रैल को जब वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ घरेलू मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर आईपीएल 2024 में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने पर होगी। वहीं गुजरात टाइटंस की कोशिश सीजन की तीसरी जीत हासिल कर आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर होगी। मैच से पहले इस लेख में सवाई मानसिंह स्टेडियम के पिच और 10 अप्रैल को जयपुर का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में जानेंग। उससे पहले एक नजर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर डालते हैं।

RR vs GT IPL हेड 2 हेड रिकॉर्ड्स
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बड़ा खराब रहा है। उसने सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है, जबकि गुजरात टाइटंस 4 मैच जीतने में सफल रही। गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 188 रन है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का उच्चतम स्कोर 192 रन है। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच तीन मैच खेले गए थे और तीनों में ही गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी। आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटल्स के बीच दो मैच खेले गए, जिसमें एक मैच में संजू सैमसन के अगुआई वाली टीम जीती थी। उसे मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंद में 56 रन की पारी खेली थी।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए मुफीद मानी जाती है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की बाउंड्री काफी लंबी हैं। इन्हीं दो खास वजहों के कारण यहां पर टॉस जीतने वाली टीम अक्सर गेंदबाजी चुनती है, ताकि उसके तेज गेंदबाज अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठा पाएं। बड़ी बाउंड्री होने के कारण इस मैदान पर स्पिनर्स की भूमिका भी काफी अहम हो जाती है। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर तेज गेंदबाजों ने अब तक 357 विकेट लिए हैं। वहीं स्पिनर्स के खाते में 182 विकेट गए हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर खेले 54 में से 39 मैच अपने नाम किए हैं।

जयपुर आज की मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग की मानें तो 10 अप्रैल को जयपुर में जब मैच शुरू होगा तब तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा, जो मैच के खत्म होने तक 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दस अप्रैल को जयपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और ह्यूमिडिटी (आद्रता) भी बहुत ज्यादा परेशान नहीं करेगी, क्योंकि इसका स्तर अधिकतम 14% ही बताया गया है।

RR vs GT मैच जीतने की भविष्यवाणी
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच को लेकर गूगल ने भी भविष्यवाणी की है। उसके मुताबिक, संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स अपने पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस को हरा देगी और आईपीएल 2024 की अंक तालिका में शीर्ष पर बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here