RR vs MI, IPL 2024: युजवेंद्र चहल इस मैच के दौरान आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं

0

नई दिल्‍ली: आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजर राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर रहने वाली है। युजवेंद्र चहल इस मैच के दौरान आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह आईपीएल में एक खास उपलब्धि तक पहुंचने के काफी करीब हैं।

युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का मौका
युजवेंद्र चहल आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। आईपीएल में अभी तक किसी भी गेंदबाज ने उनसे ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। चहल आईपीएल में साल 2013 से खेल रहे हैं। वह आईपीएल में अभी तक 152 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 199 विकेट अपने नाम किए हैं। वह अब आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं। खास बात ये है कि आईपीएल में अभी तक किसी भी गेंदबाज ने 200 विकेट नहीं लिए हैं। ऐसे में वह ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बनने के काफी करीब हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
युजवेंद्र चहल – 198 विकेट
ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट
पीयूष चावला – 181 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 174 विकेट
अमित मिश्रा – 173 विकेट

आईपीएल 2023 में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन
युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल का ये सीजन अभी तक काफी अच्छा रहा है। युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में 7 मैच खेलते हुए 12 विकेट लिए हैं। वह 12 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चहल से आगे इस लिस्ट में सिर्फ जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल हैं। जसप्रीत बुमराह 7 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। वहीं, हर्षल पटेल ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here