22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। इस मैच को देखकर डेल स्टेन ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलना चाहिए। सामान्य टी20 इंटरनेशनल मैच में 240 गेंदें होती हैं, लेकिन इस मुकाबले में कुल 262 लीगल गेंदें फेंकी गईं, क्योंकि यह मैच डबल सुपर ओवर तक गया। अफगानिस्तान की टीम ने आखिरी गेंद तक जबरदस्त लड़ाई दिखाई, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी और कई बार जीत के करीब आने के बावजूद टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। अंततः, 262 गेंदों के इस रोमांचक मुकाबले के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 4 रन से जीत दर्ज की और मैच अपने नाम कर लिया।

कगिसो रबाडा के अंतिम ओवर से शुरू हुआ रोमांच

मैच के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी और सिर्फ एक विकेट बाकी था। नूर अहम क्रीज पर थे और गेंदबाजी करने आए थे कगिसो रबाडा। मैच का वक्त ही ऐसा था कि कितना भी वर्ल्ड क्लास प्लेयर क्यों ना हो प्रेशर में आ ही जाता, ऐसा कुछ रबाडा के साथ हुआ। उन्होंने पहली गेंद फेंकी और नूर अहमद को मार्करम के हाथों कैच आउट करवा दिया। मगर मैच यहां खत्म नहीं हुआ।

जैसे ही अफ्रीकी खिलाड़ी जश्न मनाना शुरू करते हैं तुरंत सायरन बजता है और गेंद हो जाती है नो बॉल। फिर अफगानिस्तान की उम्मीदें जगीं। अगली गेंद रबाडा ने वाइड फेंकी और अब 6 गेंद पर चाहिए थे अफगान टीम को 11 रन। ओवर की दूसरी गेंद पर नूर ने छक्का लगाया और चौथी गेंद पर दो रन लिए। चौथी गेंद भी रबाडा ने नो बॉल डाल दी। अब तीन गेंद पर अफगान टीम को चाहिए थे 2 रन।

20वें ओवर की चौथी गेंद पर नूर अहमद ने बल्लेबाजी करते हुए दो रन लेने की कोशिश की। नूर तो अपनी क्रीज तक सुरक्षित पहुँच गए, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद फजलहक फारूकी अपना बल्ला ड्रैग करना भूल गए। उनका बल्ला हवा में रह गया और वह रन आउट हो गए। इस घटना के बाद मुकाबला टाई हो गया और मैच सुपर ओवर में गया।

सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई रहा

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सिर्फ दूसरा मौका था और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहला ऐसा समय जब सुपर ओवर भी टाई रहा। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जिसमें अजमतुल्लाह ओमरजई ने 5 गेंदों में 16 रन की शानदार पारी खेली। जब साउथ अफ्रीका ने 18 रन का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी की, तो ब्रेविस ने पहले ही गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर वह आउट हो गए। आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को 7 रन जीत के लिए चाहिए थे। फजलहक फारूकी गेंदबाजी कर रहे थे और ट्रिस्टन स्टब्स ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया और सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा।

अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद तक दिखाया दम

दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने साउथ अफ्रीका की टीम उतरी, जिसमें ओपनिंग पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर आए। स्टब्स ने पहले ही शॉट में छक्का लगाकर खाता खोला और उसके बाद सिंगल लिया। अंतिम 4 गेंदों में मिलर ने 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 23 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 24 रन का पीछा करने के लिए मोहम्मद नबी को भेजा।

साउथ अफ्रीका ने दांव खेला और केशव महाराज गेंदबाजी करने आए। नबी ने पहली डॉट बॉल खेली और दूसरी गेंद पर आउट हो गए। आखिरी चार गेंद और अफगानिस्तान को चाहिए थे 24 रन। फिर आए इस मैच के स्टार रहमनुल्लाह गुरबाज जिन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर फिर से मैच में रोमांच पैदा किया। आखिरी गेंद से पहले महाराज ने वाइड फेंक दी।

आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान की टीम को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और मैच फिर से तीसरे सुपर ओवर की ओर बढ़ता दिख रहा था। अफगानिस्तान को जीत के लिए छक्का लगाना था, लेकिन गुरबाज ने गेंद पर शॉट खेला, जो बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े मिलर के हाथों में गई और पार नहीं कर सकी। इस तरह, 262 गेंदों के रोमांचक मुकाबले का अंत हुआ और दूसरा सुपर ओवर साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
  • दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
  • अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles