नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का आगाज किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा की टीम ने पूरे 20 ओवर तो खेले, लेकिन 8 विकेट पर केवल 156 रन ही बना सकी। इससे साउथ अफ्रीका ने 56 रन के बड़े अंतर से मैच जीतकर दो अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता भी खोल लिया है। हैं।
इससे पहले साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान साउथ अफ्रीका की ओर से एडन मारक्रम ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। बाकी बड़ी पारी तो और कोई बल्लेबाज नहीं खेल पया, लेकिन छोटा छोटा और अहम योगदान बाकी बल्लेबाजों ने भी दिया। एडन मारक्रम ने 32 बॉल पर 59 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का आया।
रियान रिकल्टन नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए, उन्होंने 21 बॉल पर 33 रन बनाने का काम किया। मारक्रम के बाद सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर के बल्ले से आए, उन्होंने 23 बॉल पर 39 रन बना दिए। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। टिस्टन स्टब्स ने भी 19 बॉल पर 34 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के ठोके।
कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने शानदार अर्धशतक लगाने का काम किया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए नवनीत ने 49 बॉल पर 64 रन की पारी खेली। इसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। हर्ष ठाकर ने भी 29 बॉल पर 33 रन बनाए। लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ उन्हें नहीं मिला। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने चार ओवर में केवल 31 रन देकर चार विकेट झटके। मार्को यानसेन को भी दो विकेट मिले। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को एक एक सफलता मिली।
दक्षिण की अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्कराम (कप्तान), रियान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका।
कनाडा की टीम: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), कंवरपाल ताथगुर, जसकरन सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलन हेइलिगर, कलीम सना, अंश पटेल, अजयवीर हुंदल, रविंदरपाल सिंह, हर्ष ठाकर।

