अंडर-15 कुश्ती खिलाड़ियों की जिला स्तरीय सिलेक्शन ट्रायल 14 फरवरी को

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राष्ट्रीय अंडर-15 बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम के चयन के लिए मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा 20 से 22 फरवरी तक जबलपुर में राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल जिले के खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए 14 फरवरी (शनिवार) को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में जिला स्तरीय सिलेक्शन ट्रायल रखी गई है। चयन ट्रायल में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग (जन्म वर्ष 2011–12) के खिलाड़ी सीधे भाग ले सकते हैं, जबकि 13 वर्ष (2013) के पहलवानों को मेडिकल प्रमाण पत्र या अभिभावक की सहमति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति साथ लानी होगी।

वजन वर्ग

बालक (FS एवं GR): 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 एवं 85 किलोग्राम

बालिका (FS): 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 एवं 66 किलोग्राम

नोट: पंजीयन एवं वजन प्रक्रिया के लिए सभी खिलाड़ियों को 14 फरवरी को शाम 4:00 बजे अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में उपस्थित होना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here