SA vs NZ 1st Semi-Final: शतकीय धमाके के साथ न्यूजीलैंड फाइनल में, साउथ अफ्रीका बाहर

0

नई दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने मार्को जेनसन के विस्फोटक बल्लेबाजी की बदतमीज 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। येनसन ने 30 गेंद पर नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 शानदार मौके शामिल रहे। एक समय साउथ अफ्रीका की हालत बहुत खराब थी और 77 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और येनसन के बीच हुई 50+ रन की अहम साझेदारी ने टीम को 150 के पार पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट झटके, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम को 1-1 सफलता मिली।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मकौंकी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here