साद बग्गड़ अंडर-19 इंडिया कैंप में

0

भोपाल। लेग स्पिनर गेंदबाज साद बग्गड़ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने गए हैं। वे धर्मशाला में 25 सदस्यीय दल के साथ 18 अप्रैल से प्रशिक्षण हासिल करेंगे। उनके अलावा इंदौर के ऋषभ चौहान को भी इस कैंप के लिए चुना गया है। साद मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। साद के चयन पर अकादमी के मुख्य संरक्षक ध्रुव नारायण सिंह, सैयद साजिद अली, रजत मोहन वर्मा, मोहन चतुर्वेदी, अरुण त्यागी, डॉ. सुशील सिंह ठाकुर, कोच सुमित तनेजा, केडी गुप्ता और सनी भटनागर ने प्रसन्नता व्यक्त की है।