भोपाल। 02 से 06 जुलाई 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय सेफ ;(SAF) कराते चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन कोलम्बो श्रीलंका में किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेल अकादमी के कराते खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य सहित 4 पदक अर्जित किए।
इन्होंने जीते पदक:
अन्डर-21 बालिका वर्ग 68 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते में कल्याणी विश्वकर्मा ने श्रीलंका को 9-0 से परास्त कर स्वर्ण,जूनियर वर्ग बालिका -59 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते रूषा ताम्बट ने भूटान को 8-5 से परास्त कर स्वर्ण, जूनियर बालिका वर्ग -66 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते कल्याणी कोडोपे ने नेपाल ने 6-5 अंको से परास्त कर रजत,जूनियर बालिका वर्ग -48 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते में रिद्धी अग्रवाल ने नेपाल कोे 6-5 से परास्त कर कांस्य पदक जीता।
खेल मंत्री और संचालक ने दी बधाई
प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के सभी पदक विजेता कराते खिलाड़ियों के खेल की सराहना कर बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता ने आज खेल अकादमी के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों से भेंट की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना कर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक, खेल बी.एस.यादव, विभागीय अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।
थाईलैंड में कल्याणी कोडोपे ने जीता रजत पदक
उधर 26 से 29 जून 2025 तक थाईलेण्ड ओपन कराते चैम्पियनशिप का आयोजन बैंकाक में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी कीे कराते खिलाड़ी कल्याणी कोडोपे ने 01 रजत पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। जूनियर बालिका वर्ग -66 किग्रा व्यक्तिगत कुमीते कल्याणी कोडोपे थ्पदंस राउण्ड – श्रीलंक ने 08-05 अंको से परास्त कर रजत पदक जीता।


