SAFF U17 final: अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम ने बरकरार रखा जीत का सिलसिला, नेपाल को हराकर फाइनल में पहुंची

0

कोलंबो: भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नेपाल को 3-0 से हराकर सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारत ने मैच के दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाते हुए तीनों गोल किए और मुकाबले पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा। अब फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जो एक कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 2-0 से हराया। वांगखेइरकपम गुनलेइबा (61वें मिनट) , अजलान शाह केएच (80वें मिनट) और डायमंड सिंह थोकचोम (90+4वें मिनट) ने गोल कर भारत को टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here