34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सागर फैन्स क्लब ने जीती भोपाल ट्रॉफी, फाइनल में मीरान्स नदीम इलेवन को हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एमसीसी मैदान, 1100 क्वार्टर्स में 28 जनवरी से खेले जा रहे भोपाल ट्रॉफी टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में सागर फैन्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीरान्स नदीम इलेवन को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में मीरान्स नदीम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से घनश्याम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागर फैन्स क्लब की टीम ने अन्नू तामोट के विस्फोटक 61 रनों की बदौलत 9 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अन्नू तामोट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार जेएनयू के अनस को मिला। टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मीरान्स नदीम इलेवन के घनश्याम, बेस्ट बॉलर सागर फैन्स क्लब के इमरान और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार एमजी डबराल के आयुष नेगी को प्रदान किया गया। फाइनल मैच के दौरान पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, राजीव गांधी कॉलेज के संचालक साजिद अली, भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी, गुड्डू चौहान एवं पार्षद अरविंद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles